रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.40 लाख की ठगी, स्कूल संचालक पर शिकायत
देवघर, जून 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक शिक्षित बेरोजगार युवक से 1.40 लाख रुपए की ठगी कर ली गयी है। इस संबंध में नगर के हिरना मोहल्ला निवासी योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को थाना में आवेदन देकर बरमसिया अवस्थित निजी विद्यालय के संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी पहचान और दोस्ती बरमसिया क्षेत्र के एक निजी स्कूल संचालक से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने अपनी बेरोजगारी और नौकरी की तलाश की परेशानी साझा की थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने रेलवे में कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने दावा किया कि उसके उच्च अधिकारियों से संपर्क हैं और निश्चित रूप से नौकरी लग जाएगी। पीड़ित के अनुसार नौकरी पाने की उम्मीद में उसने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.