रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गुजरात का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत, फरवरी 17 -- अमरिया। रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को अमरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अब तक 60 लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि अपने आपको एक रेलवे का अधिकारी बताने वाला युवक भी ठगी में शामिल है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम भूड़ा निवासी राजकुमार पुत्र भवानी प्रसाद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि उसके साथ रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी कमलेश कुमार, मोहम्मद मोहसिन, शोएब, रामा यादव, रेखा मिश्रा पत्नी शिवशंकरन मिश्रा, धनंजय मिश्रा पुत्र शिवशंकर मिश्रा को एक फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.