धनबाद, अगस्त 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। रेलवे में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। युवाओं को ठगने वाले बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। आसनसोल-गया मेमू ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान धनबाद टिकट चेकिंग स्क्वॉयड ने फर्जी महिला टिकट चेकिंग स्टाफ को रंगेहाथ पकड़ा। जांच में पता चला है कि सियालदह के एक रैकेट ने फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। पकड़ी गई युवती ने बताया कि कुल आठ युवतियों को फर्जी तरीके से रेलवे में टीटीई बनाया गया है। वह ट्रेन में यात्रियों का टिकट चेक कर रही थी। उसने टिकट चेकिंग स्टाफ की ड्रेस पहनी थी और उसने बकायदा गले में आईडी कार्ड पहन रखा था। धनबाद की महिला टिकट चेकिंग स्क्वॉयड भी ट्रेन में आसनसोल से जांच कर वापस लौट रही थी।

शुरुआत में संदेह स्क्वॉयड की प्रभारी नूतन माला कुजूर समेत अन्य महिला टिकट जांच कर्मियों को युवती ...