रेलवे में नौकरी का झांसा देने का आरोपी गिरफ्तार
धनबाद, जून 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर टिकट काटने की नौकरी देने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल की युवती और बिहार के जमुई के युवक से 64 हजार 700 रुपए ठगने के मामले में आरपीएफ की टीम ने एक आरोपी को बुधवार की शाम पकड़ कर धनबाद थाने को सौंप किया। पकड़े गए ठग की पहचान पाथरडीह कोल वाशरी की भाटडीह बस्ती के मंटू कुमार के रूप में हुई।
आरोपी की गिरफ्तारी मंटू बुधवार की शाम छह बजे बिहार के जमुई मलयपुर निवासी सूरजभान ठाकुर को लेकर डीआरएम कार्यालय पहुंचा। वह बार-बार सूरजभान को लेकर कॉमर्शियल विभाग की तरफ जा रहा था और उसे कुछ समझा रहा था। आरपीएफ जवान संजय कुमार को उनकी संदिग्ध गतिविधि देख कर संदेह हुआ तो उन्होंने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। आरपीएफ की सब-इंस्पेक्टर राधा कुमारी और एएसआई शशिकांत तिवारी ने मंटू और सूरजभान से पूछताछ की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.