रेलवे में नया तकनीशियन संवर्ग, ट्रैक कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर
गोरखपुर, सितम्बर 30 -- गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने इंजीनियरिंग विभाग में बहु-कौशल ट्रैक तकनीशियन (एमएसटीटी) का नया संवर्ग गठित करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के बाद ट्रैक कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के नए अवसर खुल जाएंगे। साथ ही वरिष्ठता और चिकित्सकीय योग्यता से जुड़े नियम भी तय किए गए हैं। नए नियम के मुताबिक, मौजूदा ट्रैक अनुरक्षकों को नया संवर्ग लागू होने से पहले पदोन्नति का एक अवसर मिलेगा। तकनीशियन ग्रेड-3 के 25 प्रतिशत पद विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे। वरिष्ठ तकनीशियन के लिए कनिष्ठ अभियंता (रेल पथ) बनने का मार्ग भी उपलब्ध होगा। ट्रैक अनुरक्षक संवर्ग के स्वीकृत पदों में से 15 से 25 प्रतिशत पद नए संवर्ग में स्थानांतरित या उच्चीकृत किए जाएंगे। चिकित्सकीय पुनर्परीक्षण में बी-1 श्रेणी के लिए अनुपयुक्त पाए जाने वाले कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.