रेलवे में तकनीशियन के 6,557 पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन
प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन के कुल 6,557 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- रेलवे में तकनीशियन के 6,557 पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन भर्ती विवरण भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-वन (सिग्नल) के 323 पद और तकनीशियन ग्रेड-थ्री के 6,234 पद भरे जाएंगे। आरआरबी प्रयागराज के अधिकार क्षेत्र में करीब 200 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। इनमें इंजीनियरिंग विभाग में सबसे अधिक 60 से अधिक पद शामिल हैं। इसके अलावा मैकेनिकल, सिग्नल एवं टेलीकॉम, इलेक्ट्रिकल और स्टोर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.