प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने युवाओं को डॉक्टर बनने का मौका दिया है। केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज में हाउस सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए एक अप्रैल को शाम चार बजे वॉक-इन-इंटरव्यू होगा। मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग और अस्थि रोग में एक-एक पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दो साल के लिए हाउस ऑफिसर के रूप में होगी और उन्हें लगभग 85 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस डिग्री, एमसीआई या यूपी मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण तथा अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी होना जरूरी है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि विस्तृत जानकारी उत्तर मध्य रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...