रेलवे में डिजिटल भुगतान से बढ़ी कमाई
प्रयागराज, जून 9 -- डिजिटल भुगतान से एनसीआर के प्रयागराज मंडल में रेलवे की कमाई बढ़ी है। चालू वित्त वर्ष में डिजिटल माध्यम से 14.64 लाख यात्रियों ने टिकट खरीदे, जिससे 8.78 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। जबकि वर्ष 2025 की समान अवधि में यह संख्या 9.94 लाख यात्री एवं 4.83 करोड़ रुपये थी। मोबाइल एप से भी यात्रियों की संख्या में 17.97 प्रतिशत तथा आय में 35.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यूटीएस काउंटर पर क्यूआर एवं यूपीआई आधारित लेनदेन से प्राप्त आय में 106.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- उत्तर मध्य रेलवे ने 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण कर रिकॉर्ड बनाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.