जमशेदपुर, अगस्त 26 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश पर आरक्षित टिकट के कलाबाजारियों की धर पकड़ का अभियान शुरू है। इससे आरपीएफ क्राईम ब्रांच के जवानों ने सोमवार को घाटशिला एवं स्टेशनों पर जांच अभियान चलाकर दो लोगों को पकड़ा। इनके पास रिजर्वेशन फार्म और नगद रुपए भी बरामद हुई पूछताछ में दोनों ने कालाबाजारी का दोष स्वीकार किया। टाटानगर आरपीएफ के जवान भी ग्राहक बनकर कलाबाजारियों को कई बार पकड़ चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...