रेलवे में जा रही जमीन का नहीं मिल रहा उचित मुआवजा
एटा, मार्च 24 -- सोमवार को ऑल इंडिया किसान यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने एटा-कासगंज रेल लाइन निर्माण में जाने वाली जमीन का बेहद कम मुआवजा दिए जाने को लेकर कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर आक्रोश व्यक्त किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कहा कि एटा-कासगंज रेल लाइन निर्माण में जिले के 16 राजस्व गांव की 110 हेक्टेयर से अधिक जमीन जा रही है। जो किसान केवल जमीन पर ही निर्भर होकर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, उनको जमीन जाने से सड़क पर आना पड़ जाएगा। उसके बाद भी जिला प्रशासन के माध्यम से किसानों को जमीन का मुआवजा सर्किल रेट के अनुसार बेहद कम और मनमोन ढंग से दिया जा रहा है। संगठन की मांग है कि किसानों को भरपूर मुआवजा धनराशि दी जाए। जमीन अधिग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.