जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- जमशेदपुर। यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रेलवे में टंकी व पाइप सफाई के साथ फिल्टर प्लांट की मरम्मत का अभियान शुरू है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के स्टेशनों पर पेयजल तथा अन्य जलापूर्ति व्यवस्थाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं स्वच्छता में सुधार के लिए लगातार जांच हो रही है। इससे जोन के सभी सेक्शनों में जल स्रोतों, जल शोधन एवं फिल्ट्रेशन संयंत्रों, भूमिगत-ऊपरी जल टंकियों, पीवीसी टंकियों, वाटर बूथ, नलों व जल वितरण केंद्रों का नियमित निरीक्षण का आदेश हुआ है। जानकार बताते हैं कि, जोन में 24,033 जल टंकियों में से 14,248 टंकियों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- 2,036 बार जांचा रेलवे का पानी, 7,959 टंकियों की हुई सफाई यह भी पढ़ें- 2036 बार जांचा रेलवे का पेयजल, 90.79 फीसदी टंकियां स...