रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- खटीमा। राजकीय जनजाति छात्रावास के दो छात्रों का रेलवे में तकनीशियन पद पर चयन हुआ है। जनजाति छात्रावास के छात्र सुरविंदर राणा और रवि राणा ने विषम परिस्थितियों में अध्ययन कर यह सफलता हासिल की। छात्रावास प्रबंधक नरेंद्र गंगवार ने दोनों छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी एक छात्र का स्टेशन मास्टर पद पर चयन हुआ था, जबकि पूर्व वर्षों में छात्रावास के कई छात्र एसएसबी, एसएससी, सीआरपीएफ और आईटीबीपी में नियुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि निदेशक संजय टोलिया, अपर निदेशक योगेंद्र रावत और समन्वयक राजीव सोलंकी के सहयोग से छात्रावास में अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.