वरीय संवाददाता, सितम्बर 29 -- वरीय संवाददाता। पटना। रेलवे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। अगले माह रेलवे के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने देशभर में विभिन्न संवर्गों के 35 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने की तैयारी तेज कर दी है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच अलग-अलग भर्तियों की अधिसूचनाएं जारी होने की संभावना है। आरआरबी की नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत 3477 पदों के लिए विज्ञापन छह या सात अक्टूबर तक जारी होने की संभावना है। वहीं एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट श्रेणी में 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1688 पदों का नोटिफिकेशन 13 या 14 अक्टूबर तक जारी होने की उम्मीद है।रेलवे में ग्रुप डी के 30 हजार पदों पर भर्ती वहीं लेवल-1 (ग्रुप-डी)...