रेलवे में गई जमीन, अब भुगतान के लिए भटक रहा
सिद्धार्थ, मई 11 -- बांसी। खलीलाबाद-बहराइच बाया बांसी नई रेलवे लाइन परियोजना के निर्माण में विभाग की लापरवाही से एक काश्तकार का भुगतान नहीं हो पाया है। ग्राम केशवार निवासी पीड़ित किसान नईम मोहम्मद ने बताया कि उनकी भूमि ग्राम खेसरही में स्थित है। इस भूमि के बीचों-बीच रेलवे विभाग ने निशान पत्थर लगाया है। रेलवे के गजट प्रकाशन में भी इस भूमि का उल्लेख है, लेकिन विभाग की त्रुटि के कारण इसे भूमि अर्जन की अंतिम सूची में नहीं दर्शाया गया। किसान नईम मोहम्मद ने जिलाधिकारी, तहसील दिवस और आईजीआरएस के माध्यम से कई बार गुहार लगाया। राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि रेलवे द्वारा त्रुटिवश इस गाटा संख्या को अधिग्रहण सूची से छोड़ दिया गया है। इसके बावजूद, रेलवे और प्रशासन इस गलती को सुधारने के बजाय यह जवाब दे रहे हैं कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.