रेलवे में कोटा से नौकरी के लिए एक समान होगी व्यवस्था
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय रेलवे में अनुकंपा, स्काउट एंड गाइड, खेल और सांस्कृतिक कोटा के तहत होने वाली भर्तियों के लिए अब देशभर में एक जैसी प्रक्रिया लागू होगी। इसके तहत अभ्यर्थियों को ट्रायल के साथ-साथ कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी या टैबलेट बेस्ड टेस्ट यानी टीबीटी भी देना अनिवार्य होगा। इसकी कवायद रेलवे बोर्ड ने शुरू भी कर दी है। यह भी पढ़ें- रेलवे में कोटा से नौकरी के लिए एक समान होगी व्यवस्थाभर्ती प्रक्रिया में एकरूपता रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना (एन) यूके तिवारी ने सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट को पत्र भेजकर इसकी व्यवहार्यता पर जल्द सुझाव मांगे हैं। इस सूची में सेंट्रल रेलवे और साउथ ईस्टर्न रेलवे को छोड़कर सभी जोन शामिल हैं। अभी तक चारों कोटा में भर्ती के लिए अलग-अलग जोन में अलग-अलग नियम चल रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.