चंदौली, मार्च 13 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। खाड़ी युद्ध का असर आमजनमानस के साथ ही रेलवे पर दिखने लगा है। हालांकि फिलहाल स्टाक में रखे गए कमर्शियल सिलेंडर से काम चलाया जा रहा है। वही रेल प्रशासन इंडक्शन और ओवन प्रयोग करने का निर्देश दिया है। ताकि यात्रियों के खानपान पर किसी प्रकार का असर न दिखे।पीडीडीयू जंक्शन पर हजारों यात्रियों के दबाव से विभिन्न प्लेटफार्मो पर खानपान के स्टाल है। इसके अलावा प्लेटफार्म संख्या तीन पर जनाहार, प्लेटफार्म संख्या दो पर फूड ट्रैक स्थापित किया गया है। ताकि आर्डर मिलने पर यात्रियों को ताजा खाद्य पदार्थ बनाकर परोसा जाए। जनाहार एवं फूड ट्रैक संचालक सागर गुप्ता ने बताया कि अभी स्टाक में कमर्शियल सिलेंडर है। अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन रेलवे के निर्देश पर इंडक्शन और ओवन प्रयोग करने को कहा गया है। आर्डर दे दिया गया...