जमशेदपुर, जून 28 -- टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल में अनुकंप के आधार पर नौकरी करने वाले रेलकर्मियों को भी पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा, बशर्ते अनुकंपा पर नौकरी का आवेदन 31 दिसंबर 2003 से पूर्व दिया गया हो। रेलवे बोर्ड से 23 जून को जारी आदेश से चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न ब्रांच में कार्यरत 35-40 रेलकर्मियों को पुरानी पेंशन की सुविधा मिलेगी। टाटानगर में रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने बताया कि एनएफआईआर लंबे समय से रेलवे बोर्ड में यह मुद्दा उठा रहा था, जिसे मंजूर कर लिया गया। मेंस कांग्रेस नेता ने बताया कि 22 दिसंबर 2003 के पूर्व की अधिसूचना पर डेढ़-दो वर्ष बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में नौकरी ज्वाइन करने वाले दो सौ से अधिक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन सुविधा देने का फॉर्म भरा गया था। नए आदेश से जल्द अनुकंपा पर रेलवे में बहाल कर...