चक्रधरपुर, मार्च 31 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गार्डेनरीच कोलकाता में दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा से मुलाकात की और उन्हें विदाई दी। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने जीएम को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट किया। मौके पर यूनियन के महासचिव गौतम मुखर्जी, अध्यक्ष मलय बनर्जी, चक्रधरपुर रेल मंडल के डिवीजनल सहायक महासचिव जवाहर लाल, मंडल संयोजक मनोज सिंह, एम के सिंह, शिवजी शर्मा सहित कई मौजूद थे। वहीं यूनियन के पदाधिकारियों ने जीएम को विदाई देने के बाद प्रिंसिपल सीपीओ महुआ वर्मा से भी मुलाकात की और उन्हें भी विदाई दी। बता दें कि जीएम 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और महुआ वर्मा का स्थानांतरण हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.