चक्रधरपुर, अप्रैल 16 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस ने दक्षिण पूर्व रेलवे के नव पदस्थापित महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन का भव्य स्वागत किया। संगठन के महासचिव एस आर मिश्रा के नेतृत्व में मेंस कांग्रेस के केंद्रीय पदाधिकारियों ने, जो चारों मंडलों एवं खड़गपुर वर्कशॉप से उपस्थित थे, स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने मेंस कांग्रेस की विचारधारा प्रस्तुत की। उन्होंने रेल का चक्का चलता रहे, देश हमारा बढ़ता रहे के संकल्प को दोहराते हुए रेलवे प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...