जमशेदपुर, अप्रैल 17 -- दक्षिण पूर्व जोन रेलवे मेंस कांग्रेस की मान्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई। वर्ष 2024 के गुप्त मतदान में अनियमितताओं एवं न्यायसंगत मान्यता की मांग मेंस कांग्रेस ने रखी थी। मतदान में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस लगभग 1 प्रतिशत वोट के अंतर से पीछे रह गई, जबकि लगभग 16 प्रतिशत रेलकर्मी व्यवस्थाओं के अभाव में मतदान नहीं कर सके थे। मानता नहीं मिलने पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के महासचिव एसआर मिश्रा ने कोलकाता हाईकोर्ट में अर्जी देकर रेलवे पर सवाल उठाया था, जिसमें अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। एसआर मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी जब मतदान में सभी के शामिल नहीं होने पर सवाल उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.