जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर। टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल रेलवे मेंस कांग्रेस के सभी कार्यालय जल्द खुलेंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस संयोजक शशि रंजन को यह आश्वासन दिया है। सोमवार को शशि रंजन ने टाटानगर के बागबेड़ा रेलवे मल्टी ट्रेनिंग सेंटर उद्घाटन के दौरान यह मुद्दा उठाया और रेलवे बोर्ड के आदेश का हवाला दिया था। रेल जीएम ने मेंस कांग्रेस नेता को बताया एजीएम को कार्यालय खोलने संबंधी आदेश दिए गए हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद मेंस कांग्रेस के सभी कार्यालय को खोलने का आदेश जोन स्तर पर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...