रेलवे मालगोदाम से चोरी 60 बोरी सीमेंट बरामद, दो गिरफ्तार
सीवान, मई 15 -- सीवान, प्रतिनिधि। रेलवे मालगोदाम साइडिंग से चोरी गयी 60 बोरी सीमेंट के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ ने चोरी की गई सभी सीमेंट की बोरी बरामद करने के साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपितों में नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढ़ाला टावर निवासी संजय गोंड व पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र के मालचक निवासी सोनु कुमार शामिल है। दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि रियान वेंचर्स प्रा. लिमिटेड सीवान के प्रतिनिधि नवल किशोर शर्मा ने 12 मई को रेसुब पोस्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 8 व 9 मई की रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच रेलवे मालगोदाम साइडिंग से 60 बोरी सीमेंट चोरी कर ली गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.