मैनपुरी, अप्रैल 11 -- मैनपुरी। रेलवे प्रशासन द्वारा जिला न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय मैनपुरी के लिए एड. राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ को रेलवे अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया। शनिवार को अधिवक्ता की नियुक्ति पर टैक्सेशन बार एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। एड. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि राजीव कुलश्रेष्ठ की नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है बल्कि यह जनपद के अधिवक्ताओं के लिए भी गर्व का विषय है। वह पूर्व में 10 बार टैक्सेशन बार एसोसिएशन का चुनाव जीत चुके हैं तथा वर्तमान में उत्तर प्रदेश टैक्सेशन बार एसोसिएशन के प्रांतीय सदस्य के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। एड. राजीव ने कहा कि वह शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद तक डबल लाइन पटरी के प्रस्ताव ...