गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता महाप्रबन्धक सभाकक्ष में 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले सहायक सचिव/गोरखपुर अफजाल अहमद को महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने शुक्रवार को स्मृति चिह्न प्रदान कर विदाई दी। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने भी अफजाल अहमद एवं सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/निर्माण रामप्रकाश को अपने कक्ष में समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय वीके द्विवेदी ने कार्मिक विभाग के सभा कक्ष में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे 09 अराजपत्रित रेलकर्मियों को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.