छपरा, मार्च 14 -- सोनपुर। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में सोनपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर अवस्थित रेलवे कोर्ट में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से सुलह-समझौते के आधार पर कुल 1189 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें रेलवे कोर्ट के 1169 और सोनपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम प्रथम मनीष कुमार के कोर्ट का 14 व एसीजेएम द्वितीय अनुराग मिश्रा के कोर्ट का 06 मामले शामिल हैं। सभी मामले आपराधिक हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के न्यायिक पदाधिकारी रेलवे मजिस्ट्रेट डा. दामोदर कुमार ने मुकदमों के दौरान होने वाले नुकसान और परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लोगों से आपसी सुलह- समझौते के आधार पर वादों के निपटारे की अपील की। उन्होंने पक्षकारों से आपसी सुलह- समझौते के आधार पर अपने वादों के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.