झांसी, जुलाई 28 -- झांसी। मंगलवार को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (रेलवे मजिस्ट्रेट) दिव्यकांत राठौर ने खैरार रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिससे मुसाफिरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान 82 बे-टिकट पकड़े गए। चार ट्रेनों को रुकवाकर उनकी सघनता से जांच करायी गयी I जिनमें 19484 सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 11802 ग्वालियर -प्रयागराज एक्सप्रेस, 12176 चम्बल एक्सप्रेस तथा 64602 कानपुर-मानिकपुर मेमू शामिल रही I इस दौरान 21 टिकट जांच कर्मी की टीम द्वारा 05 रेल सुरक्षा बल तथा 06 राजकीय रेलवे पुलिस बल की सहायता से सभी गाड़ियों में गहनता से जांच की गयी I इस दौरान ट्रेन में अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्री इधर उधर छिपते नजर आए तथा तथा उनके मध्य भय का माहौल रहा । जांच के दौरान पकडे गए सभी को निष्पक्षता से दण्डित किया गया I इस सघन टिकट जांच अभि...