लखनऊ, जनवरी 2 -- पूर्वोत्तर रेलवे के बादशाह नगर रेलवे मनोरंजन संस्थान में अब रायफल शूटिंग और बैडमिंटन का आनंद रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार के लोग उठा सकेंगे। शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए यहां बने फिटनेस सेंटर में पसीना बहा सकेंगे। मानसिक विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी यहां बहुत कुछ है। डीआरएम गौरव अग्रवाल के माग दर्शन में बादशाह नगर मनोरंजन केंद्र का कायाकल्प किया गया है। सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट, ओपन जिम, डांस एवं जिम्नास्टिक हॉल की सुविधा मिलने लगी है। भवन का सम्पूर्ण नवीनीकरण, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, बाउंड्रीवॉल का सुंदरीकरण, फूलों की रंग-बिरंगी क्यारियां बना दी गई हैं। साथ ही यहां पर रायफल शूटिंग रेंज का निर्माण भी किया गया है, जो कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र है। मनोरंजन संस्थान में क्लासिकल एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.