रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, दस्तावेज जांच के बाद लौटी
हरिद्वार, जून 24 -- रेलवे भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी के नेतृत्व में प्रशासन, रेलवे और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम पुराने रानीपुर मोड़ स्थित रेलवे अंडरपास के निकट पहुंची। टीम का उद्देश्य रेलवे भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करना था। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने प्रशासन के समक्ष भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए संबंधित भूमि पर अपना वैध अधिकार होने का दावा किया। सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी ने लोगों की बात सुनने के बाद उनके द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों का संज्ञान लिया और मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों को दस्तावेजों की विधिवत जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों और अभिलेखों का परीक्षण कर भूमि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.