देहरादून, अप्रैल 1 --  झड़ीपानी में रेलवे व स्थानीय लोगों के बीच भूमि का विवाद को लेकर प्रशासनिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।  एसडीएम राहुल आनंद, नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा, रेलवे अधिकारियों ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि सीमांकन की कार्रवाई की। झड़ीपानी रेलवे की भूमि पर कब्जे को लेकर लंबे समय से रेलवे व भूमिधरों के बीच विवाद चल रहा है। कई बार लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं व मौके पर विवाद भी हुआ है। इसी कड़ी में एसडीएम राहुल आनंद व नायब तहसीलदार उपेंद्र पंवार टीम को लेकर मौके पर पहुंचे व रेलवे तथा भूमिधरों के नक्शों का मूल्यांकन किया। एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि लंबे समय से रेलवे व भूमिधरों मकड़ेती, झड़ीपानी व थालागांव के बीच सीमांकन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें प्रशासन की टीम ने लोगों व रेलवे की रजिस्ट्री, नक्शे आदि का अवलोकन किया। ...