उरई, दिसम्बर 3 -- उरई। आपरेटर कर्मियों को सर्दी व बरसात से बचाने के लिए भुआ स्टेशन पर बनाई गई रेलवे की भवननुमा गुमटी के निर्माण कार्य पर सवाल खड़े होने लगे है। ठेकेदार की हेड़की और लापरवाही इस कदर रही कि न तो ठीक ईंट लगवाए और न उपयुक्त सीमेंट, बालू का प्रयोग किया। इससे गुमटी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएगी। भुआ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रेलवे ने आपरेटर कर्मियों के बैठने की सुविधा के लिए गुमटी बनवाई। यह काम ठेकेदार द्वारा किया गया। कारण यह रहा कि निर्माण के दौरान संबंधित विभाग के अफसरों ने गौर नहीं किया। नतीजा यह रहा कि ठेकेदार ने मनमाने ढंग से काम किया। कर्मियों की मानें तो निर्माण के दौरान नींव तक की खुदाई नहीं हुई। सीधे ईंटों की दीवार खड़ी कर दी गई। उसमें भी ईट से लेकर सीमेंट की कोई क्वालिटी नहीं है। यहां तक कि पानी तक का छिड़काव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.