रेलवे भर्ती परीक्षा में संदिग्ध पर्ची निगल गया अभ्यर्थी, गिरफ्तार
प्रयागराज, अगस्त 27 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान तलाशी में पकड़े जाने पर एक अभ्यर्थी ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से संदिग्ध पर्ची निगल ली। परीक्षा केंद्र के वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर (वीसीओ) की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण अंदावा स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय परिसर के आई-टेक ज़ोन परीक्षा केंद्र पर 25 अगस्त को आरआरबी लेवल-1 परीक्षा की तृतीय पाली आयोजित थी। निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जा रही थी। अभ्यर्थी अंकित सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह, निवासी चिरला मुजफ्फा, बमरौली जैसे ही केंद्र में प्रवेश करने लगा, सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.