दरभंगा, जुलाई 12 -- दरभंगा। रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने 12 जुलाई को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों का परिचालन विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से किया जाएगा, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। सूची के अनुसार, ट्रेन संख्या 03214 दरभंगा से दोपहर दो बजे खुलकर बरौनी जंक्शन तक जाएगी। यह ट्रेन लहेरियासराय और समस्तीपुर के रास्ते संचालित होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 03215 मधुबनी से दोपहर दो बजे प्रस्थान कर हाजीपुर तक जाएगी। यह विशेष ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। यह भी पढ़ें- मंडल में 8 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन यह भी पढ़ें- Motihari News: सिपाही भर्ती: परीक्षार्थियों के लिए आज चलेंगी दो प...