रेलवे बोर्ड सदस्य ने जाना बरेका के कार्य
वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी। रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (रेल भंडार) राजीव कुमार ने शुक्रवार को बरेका का दौरा किया। उन्होंने कर्मशाला, लोको फ्रेम शॉप को देखा। परिसर में पौधरोपण भी किया। प्रशासन भवन में बैठक में प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने बरेका के इतिहास, लोको निर्माण प्रक्रिया, उन्नत तकनीकी नवाचारों एवं उत्पादन उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सामग्री प्रबंधक (मुख्यालय) विकास प्रसाद, मुख्य सामग्री प्रबंधक (लोको) अमित वर्मा, मुख्य सामग्री प्रबंधक (इंजन) आरआरके सिंह, मुख्य सामग्री प्रबंधक (सामान्य) सुनील आर. नंदनकर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बरेका में पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ यह भी पढ़ें- डीआरएम ने मोहनलालगंज स्टेशन का निरीक्षण किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.