नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- रेलवे बोर्ड ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते नौ अक्तूबर शाम को 38 फिर 75 और देर रात देशभर से दिल्ली आने वाली 250 से अधिक ट्रेनों को रद करने का फैसला किया है। रद ट्रेनों में बड़ी संख्या में मेल-एक्सप्रेस, सुपर फास्ट, लोकल-पैसेंजर व प्रीमियम ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने उन ट्रेनों शामिल किया हैं जो तड़के चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली व निजामुद्दीन रेलवे स्टेशर पहुंचती हैं। सूत्रों का दावा है कि दस अक्तूबर तक रद ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से कम से कम तीन लाख रेल यात्री जहां-तहां फंस गए हैं। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों का तर्क है कि स्टेशनों के आसपास संभावित यातायात जाम और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। नौ अक्तूबर...