प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी में ट्रेनों में यात्रियों को पानी की समस्या न हो इसके लिए रेलवे बोर्ड ने विशेष अभियान चलाया है। लम्बी दूरी की ट्रेनों में पानी की उपलब्धता की निगरानी के लिए उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोन को निर्देश दिया है। 15 दिन तक रोज इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार गर्मी के आगमन के साथ ट्रेनों में स्वच्छ और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी जोनल रेलवे को कोचों में पानी भरने और टॉपअप की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।अभियान के दौरान नामित स्टेशनों पर कोचों में पानी भरने की प्रक्रिया का समय-मुहर (टाइम स्टैम्प) के साथ वीडियो रिकॉर्ड किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर यह वीडियो अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.