रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (एएम, बिजनेस डेवलपमेंट) राजेश कुमार कश्यप ने गुरुवार को बनारस स्टेशन का निरीक्षण किया।
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (एएम, बिजनेस डेवलपमेंट) राजेश कुमार कश्यप ने गुरुवार को बनारस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने फूड स्टाल, रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम और प्लेटफार्मों का जायजा लिया। रेल राजस्व बढ़ाने के नए स्रोत और संभावनाएं खोजने का मातहतों को निर्देश दिया। कहा कि यात्री सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसे सर्वोपरि रखना होगा। उनकी सुरक्षा का भी रेलवे की प्राथमिकता में है। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया। हिदायत दी कि गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (एनईआर, वाराणसी) शेख रहमान, सीनियर डीसीएम (उत्तर रेलवे, लखनऊ) समर्थ गुप्त, स्टेशन डायरेक्टर लवलेश राय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अपर निदेशक (आईबी) विनीता शर्मा ने गुरुवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.