मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगर। मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा जडौदा के समीप रेलवे की भूमि अवैध रुप से उगाई गयी अफीम पोस्त की खेती पकड़ी गयी है। मंसूरपुर पुलिस व नारकोटिक्स की संयुक्त रुप टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम ने मौके से 88.950 ग्राम अफीम को बरामद किया है। बरामद अफीम की लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। अफीम उगाने वाला आरोपी किसान मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ मन्सूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। मंसूरपुर थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि सोमवार शाम नारकोटिक्स सेल के प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार ने पुलिस को साथ लेकर एक सूचना पर नरा जडौदा रेलवे स्टेशन के समीप एक ईख खेत में भीतर अवैध रुप से उगाई गयी अफीम पोस्त की खेती पकड़ी है। अफीम की खेती उगाने वाला किसान फिरोजू निवासी गांव नरा मौके से फरार हो गया। आरोपी न...