प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोन व अन्य इकाइयों को भेजे जाने वाले भौतिक पत्राचार (फिजिकल कॉरेस्पॉन्डेंस) एवं स्पीड पोस्ट पत्रों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नियमित सरकारी पत्राचार केवल ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म और अधिकृत ई-मेल आईडी के माध्यम से ही किया जाए।रेलवे बोर्ड के संयुक्त सचिव टी. श्रीनिवास की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रेलवे में कार्यप्रणाली को पूरी तरह पेपरलेस बनाने, प्रक्रियागत देरी कम करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए पहले भी निर्देश दिए गए थे। इसके तहत रेलवे बोर्ड, जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों और अन्य कार्यालयों में आधिकारिक पत्राचार को डिजिटल माध्यम से संचालित करने की व्यवस्था लागू की गई थी। यह भी पढ़ें- उत्तर मध्य ...