चंदौली, जून 25 -- पड़ाव, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामनगर पड़ाव मार्ग पर गुरुवार को सुबह चार बजे रेलवे डॉट पुलिया के समीप लगे हाई गेज बैरियर में रामनगर की तरफ से ट्रेलर वाहन पर लदी पोकलेन मशीन फंस गई। जिससे रेलवे पुलिया के दोनों तरफ जाम की स्थिति हो गई और आवागमन बाधित हो गया। आवागमन बाधित होने से मार्ग के दोनो तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम लगने के कारण निर्जला एकादशी पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम लगने की जानकारी मिलते ही मालवीय पुल मरम्मत में लगे यातायात पुलिस मौके पर पहुँच हाई गेज बैरियर में फसे ट्रेलर वाहन को निकालने का काफी प्रयास किये। परंतु वाहन नही निकलने पर जेसीबी मशीन से सड़क की खोदाई करके वाहन को आगे बढ़ाया। उसके बाद साढ़े छह बजे के बाद गाड़ियों का आवागमन शुरू हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान क...