मैनपुरी, मार्च 21 -- क्षेत्र के ग्राम विरायमपुर सतघरा में रेलवे लाइन के किनारे विभाग द्वारा की जा रही बैरिकेडिंग का मामला तूल पकड़ रहा है। शनिवार को ग्राम प्रधान बृजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बैरिकेडिंग लगने से गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि विरायमपुर सतघरा गांव रेलवे लाइन के दोनों तरफ बसा हुआ है। दैनिक कार्यों, खेती और बच्चों को स्कूल जाने के लिए दिन में कई बार लाइन पार करनी पड़ती है। पूर्व में यहाँ फाटक संख्या 58 सी संचालित था, जिसे कुछ महीनों पहले बंद कर दिया गया। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए रेल राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विभाग को यहां अंडरपास बनाने के लिए पत्राचार भी किया था, लेकिन रेलवे ने इस पर क...