रेलवे बेस किचन चोरीकांड में आरोपी गिरफ्तार, 7.20 लाख में केवल 20,800 रुपये बरामद
वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित मिंट हाउस के रेलवे के बेस किचन एवं गोदाम से 7 लाख 20 हजार रुपये चोरी कर फरार हुए आरोपी कर्मचारी को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस आरोपी के कब्जे से चोरी गई रकम में से केवल 20,800 रुपये तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन ही बरामद कर सकी है।
मामले का संक्षिप्त विवरण नदेसर स्थित रेलवे कैटरिंग से जुड़े प्रतिष्ठान के संचालक रवि प्रकाश ने कैंट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 4 जून की सुबह कंपनी के गोदाम और किचन में गल्ले में रखे 7.20 लाख रुपये कर्मचारी प्रशांत कुमार लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। इसी क्रम में कैंट पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.