मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर। समस्तीपुर मंडल बिजली व्यवस्था के रखरखाव को तीन पिकअप किराए पर लेगा। समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर पिकअप को तीन साल के लिए भाड़ा पर लेंगे। इसके अनुसार मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी और डिपो के अधिकार क्षेत्र में आने वाली बिजली व्यवस्था के नियमित मेंटेनेंस के लिए तीन वर्षों के लिए तीन पिकअप वाहनों की आवश्यकता है। वाहन से मेंटेनेंस टीम, उपकरण और सामग्री विभिन्न स्टेशनों और सेक्शन में पहुंचाई जाएगी। मालूम हो कि, बीते दो महीने में जंक्शन पर आधा दर्जन बार से अधिक बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो चुकी है। इसे लेकर मुख्यालय को बताया गया था कि मेंटनेंस सामग्री ले जाने के लिए वाहन नहीं है। यह भी पढ़ें- Balia News: रेलवे ने 10.51 लाख जमा करने को जारी किया पत्र इससे मेंटनेंस कार्य प्रभावित हो रहा है।

हिंद...