धनबाद, अक्टूबर 3 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। रेलवे का बिजली तार चोरी करने के आरोप में धनबाद रेल पुलिस ने शुक्रवार दोपहर पांडेडीह बाजार स्थित एक दुकान में छापेमारी कर संचालक अजय कुमार को हिरासत में लिया। रेल पुलिस के अनुसार धनबाद-गोमो रेल लाइन के विभिन्न स्थानों से बिजली केबल चोरी के मामले में वह आरोपित है। मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की बात भी सामने आयी है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...