संभल, फरवरी 4 -- रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते रेलवे फाटक संख्या 35-बी को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे शहर में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फाटक 35-बी को 4 फरवरी की सुबह 6 बजे से 5 फरवरी की शाम 6 बजे तक बंद रखा गया है। वहीं, फाटक 36-बी ओवरब्रिज निर्माण के कारण पहले से ही बंद है। दोनों फाटकों के बंद होने से यातायात का दबाव अन्य मार्गों पर बढ़ गया है। बुधवार सुबह से ही लोगों को लंबा रास्ता तय कर मोहल्ला लक्ष्मणगंज, सीकरी गेट और जारई गेट होते हुए शहर के अंदर पहुंचना पड़ा। इससे इन क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन गई। दोनों फाटकों का ट्रैफिक फाटक 34-ए से गुजरने के कारण वहां भी वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे शहरवासियों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.