संभल, फरवरी 4 -- चन्दौसी। रेलवे ट्रैक पर कार्य होने के कारण रेलवे फाटक 35 बी दो दिन बंद हो गया है। ऐसे में शहर में आने -जाने लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे फाटक 35 बी 4 फरवरी की सुबह छह बजे से 5 फरवरी की शाम छह बजे तक बंद कर दिया गया है। जबकि रेलवे फाटक 36 बी ओवर ब्रिज निर्माण के चलते पहले से ही बंद चला आ रहा है। इस फाटक के बंद होने से शहर में आने -जाने वाले लोगों व वाहनों को बुधवार सुबह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग लंबी दूरी तय करके शहर के लोग व वाहन मोहल्ला लक्ष्मणगंज, सीकरी गेट, जारई गेट होते हुए रेलवे अंदर पहुंच रहे है। जिसके कारण इन मोहल्लों में भी जाम की स्थिति पैदा हो गई है। दोनों रेलवे फाटक का ट्रैफिक 34 ए से गुजरने के कारण शहर वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.