संभल, मार्च 10 -- रेलवे का केबिन न हटने से रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आदेश के बाद भी मंडल स्तर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके कारण रोज हजारों लोग जाम के झाम से परेशान रहते हैं। रेलवे फाटक 35 बी जाम से निजात दिलाने के लिए तत्कालीन एसडीएम विनय मिश्रा ने मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू कराया था। इसमें कब्रिस्तान की ओर से सड़क को चौड़ा कर दिया गया। साथ ही फाटक के दूसरे ओर भी सड़क किनारे अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ी की गई थी। उस समय रेलवे फाटक पर बने केबिन को हटाने के आदेश भी हो गए थे, ताकि जाम न लग सके। उस समय चले अभियान के दौरान कई शहर की सड़कें चौड़ी हो गईं, लेकिन एसडीएम के स्थानांतरण के बाद अभियान ठंडे बस्ते में पड़ गया है। अब तो जिन स्थानों से अतिक्रमण हटवाया गया था, वहां कुछ स्थानों पर फिर...