रेलवे फाटक हुआ बंद तो होगा आंदोलन
बगहा, मार्च 28 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। रेलवे के द्वारा बगहा रेलवे गुमटी का फाटक बंद करने को लेकर वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। विधायक श्री कुशवाहा ने कहा है कि अगर फाटक बंद किया गया तो वे सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक बंद होने से सबसे ज्यादा नुकसान गन्ना किसानों को होगा। उनका गन्ना समय पर चीनी मिल तक नहीं पहुंच पाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। विधायक ने यह भी कहा कि फाटक बंद होने से स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होगा। साथ ही बाजार दो हिस्सों में बंट जाएगा। जिससे आम लोगों और छात्रों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। विधायक ने रेल मंत्री, राज्य सरकार सहित वरीय अधिकारियों से मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.