रेलवे फाटक से टकराई स्कूली वैन,30 मिनट देरी से गुजरी ट्रेनें
बहराइच, मई 20 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच गोंडा रेलवे प्रखंड के पुलिस लाइन रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार स्कूली वैन रेलवे फाटक से टकरा गई। टकराने के बाद वैन ट्रैक पर रुक गई। धक्का मारकर उसे हटाया गया।लेकिन गेट के क्षतिग्रस्त होने से लगभग तीन मिनट ट्रेन आउटर व स्टेशन पर खड़ी रहीं। आरपीएफ ने वैकल्पिक बैरियर लगाकर ट्रेनों को गुजारा। इस दौरान उमस भरी गर्मी में रेलवे फाटक के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लगा रहा।
दुर्घटना का विवरण देहात कोतवाली के पुलिस लाइन स्थित रेलवे क्रासिंग पर बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे बहराइच से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का निकलने का समय होने पर गेट बैरियर बंद हो रहा था। इसी दौरान निजी स्कूल की वैन जो श्रावस्ती से स्कूल स्टाफ को लेकर आ रही थी। बैरियर से टकरा कर रेलवे लाइन के बीच खड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.