हापुड़, मार्च 6 -- शहर के मुख्य मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर कुछ युवक बंद फाटक के दौरान भी जबरन दोपहिया वाहन निकालते नजर आते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फाटक बंद होने के बावजूद कई लोग जल्दबाजी के चक्कर में नियमों की अनदेखी करते हुए बाइक और स्कूटर को फाटक के किनारे से निकालकर पटरी पार कर जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेन आने से पहले फाटक बंद कर दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ युवक अपनी जान जोखिम में डालकर रेल पटरी पार करने का प्रयास करते हैं। कई बार ट्रेन के नजदीक आने पर भी लोग जल्दबाजी में वाहन निकालते दिखाई देते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है।लोगों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते इस पर सख्ती नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे फाटक पर सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.