मऊ, मार्च 28 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के अति व्यस्त बालनिकेतन रेलवे फाटक में आए दिन तकनीकी खराबी आने के कारण लोग परेशान रहते हैं। शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे फाटक खोलने पर पश्चिम दिशा की तरफ का फाटक तो खुल गया, लेकिन पूर्वी दिशा की तरफ का फाटक नहीं खुला। तकनीशियनों की टीम ने बीस मिनट की कड़ी मशक्कत करके रेलवे फाटक में आई तकनीकी खामी को दूर किया। इस दौरान रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि तकनीकी खामी दूर होने के बाद लोगों ने राहत की सांस लिया। बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग से होकर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे रेलवे फाटक में तकनीकी खराबी आने के कारण जहां एक तरफ पश्चिम दिशा की तरफ का फाटक तो खुल गया, लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.